Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलटा, 2 की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल...

प्रारंभिक जानकारी में वाहन की अधिक क्षमता और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलटा, 2 की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल...
X

CG Accident : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। ताड़मेटला से गोंडेरास लौट रहा एक पिकअप वाहन कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में 12 साल के मासूम मासा मड़कम और 20 साल की युवती सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार 24 लोगों में से 12 गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 10 को मामूली चोटें आईं।

CG Accident : बता दें कि गोंडेरास के रहने वाले ग्रामीण ताड़मेटला गए थे और वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घाटी वाले रास्ते में पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पास के CRPF 231 बटालियन के कैंप से डिप्टी कमांडेंट सत्या तनवीर के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे। CRPF के डॉक्टरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

CG Accident : गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अरनपुर से बुलाई गई एंबुलेंस के जरिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन की अधिक क्षमता और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire