Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल...

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची।

CG Accident : तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल...
X

CG Accident : कवर्धा। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसुनगढ़ गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोरबा से कवर्धा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची।

घायलों को तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की संख्या और घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही संभावित कारणों के रूप में सामने आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी हादसे के बाद तुरंत मदद शुरू की और फंसे हुए यात्रियों को बस से बाहर निकालने में सहायता की। पंडरिया पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए चालक से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire