Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, नाबालिग सहित 2 की मौत...

हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, नाबालिग सहित 2 की मौत...
X

CG Accident : सरगुजा। जिले के नेशनल हाइवे 130 पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दावा ओवर ब्रिज पर एक बेकाबू हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 25 वर्षीय युवक और 15 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

CG Accident : बता दें कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Accident : पुलिस ने हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का दावा कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire