Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार डस्टर कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल...

हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

CG Accident : तेज रफ्तार डस्टर कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल...
X

CG Accident : कोरबा। जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में बुधवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डस्टर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

CG Accident : बता दें कि दंपति विजयपुर गांव से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी लखनपुर गांव के पास डस्टर कार से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं।

CG Accident : वहीं डस्टर कार के चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire