Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक की मौत, दूसरा घायल
- Rohit banchhor
- 20 Dec, 2025
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
CG Accident : रायपुर। शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जान ले ली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बलेनो चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सर्किट हाउस रोड की है। जानकारी के मुताबिक कुदुदंड निवासी मेहुल कौशिक अपने दोस्त से बलेनो कार लेकर बाहर घूमने गया था। उसके साथ घर में किराए पर रहने वाला भावेश श्याम भी मौजूद था। देर रात दोनों जब घर लौट रहे थे, तभी अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक कार में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर दोनों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल मेहुल कौशिक ने दम तोड़ दिया, जबकि भावेश श्याम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : PHE अधीक्षण यंत्री की घूसखोरी पकड़ी गई, लोकायुक्त ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते दबोचा
- 2. IFS Transfer : 4 IFS अधिकारियों के किए तबादले, आदेश जारी
- 3. CG News: भटगांव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के पार्किंग में खड़ी 5 बसों में आग, बस ऑपरेटरों में दहशत
- 4. Swami Avimukteshwaranand: मौनी अमावस्या पर संगम तट पर विवाद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को संगम जाने से रोका; साधुओं से धक्का-मुक्की, स्नान करने से इंकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

