Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार...

हादसे में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कामा बाई ने मैनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को दम तोड़ दिया।

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार...
X

CG Accident : गरियाबंद। जिले में शनिवार को नेशनल हाइवे 130-सी पर तौरंगा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की जान ले ली। तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार राधेश्याम नायक 55 वर्ष और उनकी पत्नी कामा बाई 52 वर्ष इस हादसे का शिकार हुए। हादसे में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कामा बाई ने मैनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को दम तोड़ दिया।

बता दें कि दंपत्ति अपनी बाइक से देवभोग से मैनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर से गोहरापदर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से कामा बाई को अस्पताल पहुंचाया।

ने बताया कि कार में सवार पांच लोग गोहरापदर में आयोजित एक गायत्री यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और चालक को लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire