Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, ससुर, बहू और मासूम बच्ची की मौत

दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, ससुर, बहू और मासूम बच्ची की मौत
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बिहार के वैशाली जिले में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे पालीगंज के सरैया गांव के पास एक अनियंत्रित कार सोन नहर में जा गिरी, जिसमें सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और पटना एम्स में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर से वैशाली के महुआ क्षेत्र की ओर जा रही कार पालीगंज के रानीतालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास पहुंची थी। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से फिसलकर सोन नहर में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने साहस दिखाते हुए पानी में डूब रही कार से दो लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तीन लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। कार पूरी तरह पानी में डूब गई थी, जिससे बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

मृतकों की पहचान सूरजपुर के निवासियों के रूप में हुई है, जिनमें परिवार के बुजुर्ग (ससुर), उनकी बहू और एक मासूम बच्ची शामिल हैं। हादसे में बचे दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नहर से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया। रानीतालाब थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire