Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल...
X

CG Accident : तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव के पास शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से काठाकोनी निवासी पवन रात्रे और खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव व विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग, मोनू यादव और जयंत वैष्णव, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि पांचों युवक बिलासपुर में प्लंबिंग का काम करने गए थे और दोपहर में कार से काठाकोनी लौट रहे थे। बिनौरी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवा डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire