Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत...

घटना में मृतकों की पहचान बेलरगांव निवासी प्रेमा देवांगन और उनके बेटे रॉबिन देवांगन के रूप में हुई है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे की मौत...
X

CG Accident : धमतरी। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। सिहावा थाना क्षेत्र के गट्टासिल्ली-सिहावा रोड पर दुधाव मोड़ के पास शादी समारोह से लौट रही एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना में मृतकों की पहचान बेलरगांव निवासी प्रेमा देवांगन और उनके बेटे रॉबिन देवांगन के रूप में हुई है।

CG Accident : बताया जाता है कि त्रिलोक देवांगन का परिवार दुर्ग में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के बाद देर रात लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, कार की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, और वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार से मां-बेटे के शव निकाले और शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को सूचित किया गया, जो रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire