Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आग में जलकर युवक की मौत, अस्थियां बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अभाव में पुलिस हर संभावित कारण की पड़ताल कर रही है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आग में जलकर युवक की मौत, अस्थियां बरामद
X

CG Accident : कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई, जिससे चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और शव की केवल अस्थियां ही बरामद हुईं।

CG Accident : पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, सीतामणी स्टेशन के सामने रहने वाले भुवन महंत के रूप में हुई है। भुवन ने उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकला था। हादसा रात करीब 3 बजे कटघोरा-पेंड्रारोड मार्ग पर कारीमाटी गांव के पास हुआ। पुलिस का मानना है कि तेज गति और संभवतः रात में झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि भुवन के साथ कार में एक महिला भी सवार थी, जो अब लापता है।

CG Accident : हालांकि, फॉरेंसिक जांच में कार में केवल एक शव मिला है, जिससे इस दावे पर संशय बना हुआ है। लापता महिला का कोई सुराग नहीं मिला है और पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन कार पर पेड़ की टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले। इससे हादसे की वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अभाव में पुलिस हर संभावित कारण की पड़ताल कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire