Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत...

मृतकों की पहचान नंदनी रोड निवासी एक युवक और सेक्टर-7 निवासी एक युवती के रूप में हुई है।

CG Accident : तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, युवक-युवती की मौके पर मौत...
X

CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकराने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोहका अवंती चौक इलाके में हुआ, जहां कार इतनी तेज गति में थी कि टक्कर के बाद इसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान छावनी निवासी आलोक साहू (28 साल ) एवं भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27 वर्ष) के रूप में हुई है।

CG Accident : बता दें कि सोमवार तड़के कोहका अवंती चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार युवक और युवती को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग बताया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire