Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
- Rohit banchhor
- 08 Mar, 2025
घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
CG Accident : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा शिवपुर तिराहा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से चल रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
CG Accident : बता दें कि सुबह के समय हुए इस हादसे में बोलेरो वाहन तेज रफ्तार से चल रहा था, जो अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
CG Accident : पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वाहन की गति और ड्राइवर की लापरवाही को इस हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. India-New Zealand FTA Deal: भारत-न्यूजीलैंड में एफटीए डील फाइनल, निर्यातकों को मिलेगा फायदा
- 2. Shivnath River Overflow: शिवनाथ नदी ओवर फ्लो, सिमगा का पुराना पुल बंद, दोनों ओर लगे बैरिकेड्स
- 3. CG News : महिला बनकर पहुंचे लुटेरे, ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की कोशिश नाकाम, कट्टा और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
- 4. MP News : नकाबपोशों की बड़ी डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक, 15 लाख की नगदी-जेवरात लेकर फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

