Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक-युवती की मौत...

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक-युवती की मौत...
X

CG Accident : धमतरी। जिले में गंगरेल डैम घूमने आए एक युवक और युवती की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर शाम बादल गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

बता दें कि पखांजूर निवासी राजेश दुग्गा 25 वर्ष और कापसी निवासी शांति पुडो 22 वर्ष रविवार को गंगरेल डैम घूमने आए थे। दोनों के बीच दोस्ती के संबंध थे। वापसी के दौरान मोटरसाइकिल को शांति पुडो चला रही थी। बादल गांव के पास तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शांति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल राजेश को धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान राजेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire