Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत...
रात में लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पेंडारी गांव में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन युवकों की जिंदगी छीन ली। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने गए थे। रात में लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
CG Accident : जोरदार टक्कर के कारण बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हेडलाइट टूट गई। तीनों युवक बाइक से छिटककर सड़क पर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


