Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटर को मारी टक्कर, पार्षद के बेटे-बेटी घायल

एंबुलेंस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

CG Accident : तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटर को मारी टक्कर, पार्षद के बेटे-बेटी घायल
X

CG Accident : कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कटघोरा नगर में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कहर बरपा दिया। तहसील चैक पर अनियंत्रित एंबुलेंस ने स्कूटर सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कुसमुंडा क्षेत्र की कांग्रेस पार्षद गीता गावेल के बेटे और बेटी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एंबुलेंस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire