Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : राज्यपाल ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत...

इस घटना ने पुलिस महकमे में शोक की लहर पैदा कर दी है।

CG Accident : राज्यपाल ड्यूटी पर जा रहे प्रधान आरक्षक की सड़क हादसे में मौत...
X

CG Accident : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। राज्यपाल की ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जा रहे प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : बता दें कि दुष्यंत ठाकुर बेमेतरा जिले में पदस्थ थे और राज्यपाल की सुरक्षा ड्यूटी के लिए बालोद जा रहे थे। सोमवार देर रात नंदनी थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दुष्यंत की जान जा चुकी थी।

CG Accident : नंदनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में शोक की लहर पैदा कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire