Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, तीन गंभीर

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, तीन गंभीर
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। चुरैला नाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिरते ही आग की लपटों में घिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire