Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से ठोकर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...

इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की भारी तैनाती की गई।

CG Accident : राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से ठोकर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप...
X

CG Accident : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। मैनपाट (Mainpat) के उल्टापानी क्षेत्र में राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात फॉलो वाहन की ठोकर से 55 वर्षीय महिला सुन्नी मझवार पति नान साय मझवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की भारी तैनाती की गई।

CG Accident : बता दें कि 27 मार्च को राज्यपाल रमेन डेका दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर मैनपाट (Mainpat) पहुंचे थे। उल्टापानी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद जब उनका काफिला आगे बढ़ रहा था, तभी उनके काफिले की सातवें नंबर की गाड़ी ने सुन्नी मझवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को रात में ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

CG Accident : मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने उसे जबरदस्ती आईसीयू में रखा और मृत्यु की जानकारी छिपाई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें डेड बॉडी (Dead Body) सौंपने में देरी की गई और चिकित्सकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके अलावा, कागजात में हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया और कहा गया कि पोस्टमार्टम (Post Mortem) के बाद चुपचाप शव लेकर गांव चले जाएं।

CG Accident : परिजनों ने इस घटना के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 25,000 रुपये दिए गए हैं। हालांकि, घटना को अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत्यु के रूप में दर्ज किया जा रहा है, जिससे परिजनों में और आक्रोश बढ़ गया है। महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में तनाव बढ़ गया। हंगामे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने वहां भारी व्यवस्था की है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire