Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : रफ्तार के कहर, दो अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्री और मामा-भांजे की गई जान, मां की हालत गंभीर...

मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर प्राथमिकी दर्ज की।

CG Accident : रफ्तार के कहर, दो अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्री और मामा-भांजे की गई जान, मां की हालत गंभीर...
X
CG Accident : बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर जिलों में रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली। पहली घटना बिलासपुर जिले की है, जहां बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है।


CG Accident : जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल निवासी आकाश अविनाशी अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहा था। शनिवार को वह अपनी पत्नी रमला और तीन साल की बेटी सौम्या के साथ बाइक पर यात्रा कर रहा था। जैसे ही वे पकरिया मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में आकाश और उसकी बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद रमला के मायके के लोगों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


CG Accident : वहीं दूसरी घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। यहां बुधवारी मुख्य मार्ग पर स्थित साईं मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG Accident : मृतकों की पहचान बुधवारी निवासी छोटू चौहान और उसके मामा अमित चौहान के रूप में की गई है। घायल सोनू चौहान ने बताया कि तीनों युवक चाय-नाश्ता करने के लिए घंटाघर जा रहे थे, जब अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। उसने कहा कि अगर मामा ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती।


CG Accident : मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर प्राथमिकी दर्ज की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire