Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मचाया कोहराम, 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत...

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मचाया कोहराम, 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत...
X

CG Accident : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भयावह हादसे में 8 वर्षीय मासूम संतोषी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। परिवार के 4 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

CG Accident : पुलिस के मुताबिक, गर्मी के कारण पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे थे। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क से उतरकर उन पर चढ़ गया। चालक की लापरवाही और नशे की हालत ने इस त्रासदी को जन्म दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire