Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : चालक की झपकी बनी जानलेवा, उर्स से लौट रही गाड़ी पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

इसी कारण झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया।

CG Accident : चालक की झपकी बनी जानलेवा, उर्स से लौट रही गाड़ी पलटी, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल
X

CG Accident : राजनांदगांव। उर्स से लौट रहे एक परिवार के लिए रविवार सुबह का सफर मातम में बदल गया। दल्लीराजहरा-मानपुर मार्ग पर बीटेझर के पास एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मोहला-मानपुर क्षेत्र के परसघाट निवासी एक ही परिवार के लगभग 15 सदस्य राजनांदगांव के पार्रीनाला दरगाह में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह के समय वाहन चालक को झपकी आ गई और गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के पलटते ही दो महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई। वहीं 15 वर्षीय एक बालिका समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही खड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी संजय यादव और उनकी टीम ने घायलों को तत्काल मोहला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य रातभर उर्स कार्यक्रम में शामिल रहे थे और चालक ने भी पर्याप्त आराम नहीं किया था। इसी कारण झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire