Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : खतरनाक सड़क हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद डाला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना...

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

CG Accident : खतरनाक सड़क हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद डाला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना...
X

CG Accident : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें ट्रक चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। बता दें कि पिथौरा के अंजली विद्यालय ओवरब्रिज के पास साइकिल सवार एक व्यक्ति को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

CG Accident : मृतक की पहचान डिपोपारा निवासी गोरेलाल सेन के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ट्रक चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire