Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : बाइक सवार आरक्षक ट्रांसफार्मर से टकराया, हुई मौत, आईजी ऑफिस में था तैनात...

बताया जाता है कि वह वह आईजी ऑफिस में तैनात थे।

CG Accident : बाइक सवार आरक्षक ट्रांसफार्मर से टकराया, हुई मौत, आईजी ऑफिस में था तैनात...
X

CG Accident : दुर्ग। दुर्ग रेंज आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही उपेन्द्र तिवारी की क्रिसमस की रात 25 दिसंबर को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे और उनकी बाइक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : बता दें कि आरक्षक उपेन्द्र तिवारी स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 एडब्ल्यू 2208 से यात्रा कर रहे थे। बताया जाता है कि उसकी बाइक की रफ्तार तेज थी और वह हरि नगर स्थित क्रिश 2 होटल के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गए। इस टक्कर के बाद उनकी मोटरसाइकिल नाली में गिर गई और सिर पर गहरी चोट लगने से वह घायल हो गए। बताया जाता है कि बाइक चलाते समय उपेन्द्र ने हेलमेट का इस्तेमाल नहीं किया था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

CG Accident : खून ज्यादा बहने और गहरी चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही 112 और 108 एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची। उपेन्द्र को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया। बताया जाता है कि वह वह आईजी ऑफिस में तैनात थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire