Breaking News
Create your Account
CG Accident : सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी...
- Rohit banchhor
- 08 Mar, 2025
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
CG Accident : कोरबा। जिले में एक सड़क हादसे में आरक्षक भूपेंद्र कंवर की दर्दनाक मौत हो गई। वह दीपका थाना में पदस्थ थे और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आरक्षक भूपेंद्र कंवर बाइक से दीपका थाना जा रहे थे, तभी बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के जावली मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
CG Accident : घटना के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को कटघोरा हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा के रहने वाले थे और दीपका थाना में पदस्थ थे। वह अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थे और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार और सहकर्मी गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
- 2. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 3. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 4. MP News : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : गेंहू खरीदी से लेकर नए फोरलेन और कॉरिडोर तक, SC छात्रों को प्रतिमाह 10 हजार मिलेंगे, 590 करोड़ उड़ान योजना पर लगी मुहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

