Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : ट्रेलर और पिकअप में हुई भिड़ंत, दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत...

इस हादसे में पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

CG Accident : ट्रेलर और पिकअप में हुई भिड़ंत, दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत...
X
CG Accident : कोरिया। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रेलर और पिकअप वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस भीषण टक्कर में पिकअप में सवार दो सगे भाई अभिषेक साहू और अविनाश साहू, निवासी तेंदुआ अवारापारा की मौके पर ही मौत हो गई।


CG Accident : बता दें कि दोनों भाई अपने छोटे भाई छोटू के साथ जमगहना बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी मोहरा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अभिषेक की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल अविनाश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में छोटू गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire