Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में हुई भिड़ंत, पिता-पुत्र की गई जान...

पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में हुई भिड़ंत, पिता-पुत्र की गई जान...
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले के कोल्हुआ गांव में आज दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार कोल्हुआ निवासी रामविचार 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता विजय 45 वर्ष ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

CG Accident : बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ड्राइवर राजबली सामने के शीशे को तोड़ते हुए बाहर गिर गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वाड्रफनगर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

CG Accident : पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पिकअप ड्राइवर के बयान दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire