Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल...

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में हुई भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल...
X

CG Accident : बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरदही के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार कर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार है। जिसकी पतासाजी तखतपुर पुलिस कर रही है।

CG Accident : बता दें कि दोनों युवक खमहरिया लौदा से बिलासपुर निजी काम से बाइक स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 10 वी 2103 से जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे के आसपास लिदरी के पास पहुंचे थे कि ट्रक क्रमांक सीजी 10 आर 4583 ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे दोनों युवक दूर जा गिरे। जिससे सिर और सीने पर अंदरूनी चोट के चलते विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया है। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

CG Accident : हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया है। मृत युवक की शिनाख्त ग्राम पंचायत लौदा निवासी विकास श्रीवाश के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire