Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Accident : तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई भिड़ंत, महिला की मौत, चार घायल...
हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

CG Accident : कोरबा। जिले के कटघोरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी साधना पंजवानी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
CG Accident : बता दें कि छुरी निवासी नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे। हितेश कार चला रहा था। तभी ग्राम रजकम्मा के पास बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलटी खाने के बाद सीधी हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
CG Accident : हादसे में बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि कार सवार नानक पंजवानी और उनके पुत्र हितेश भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तुरंत राहगीरों ने एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। सभी घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें कोरबा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।
CG Accident : इलाज के दौरान साधना पंजवानी ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


