Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे मालवाहक पलटा, 20 से अधिक घायल, 2 की हालत नाजुक

यह हादसा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

CG Accident : दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे मालवाहक पलटा, 20 से अधिक घायल, 2 की हालत नाजुक
X

CG Accident : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी। गौरेला के कल्याणिका स्कूल के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी (मालवाहक) वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल अमरैया टोला से बढ़ावनढांड गांव एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार मेटाडोर एक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 112 और गौरेला पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गौरेला जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को विशेष निगरानी में रखा गया है। गौरेला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की लापरवाही सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। यह हादसा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire