Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, तीन घायल...

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

CG Accident : प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, तीन घायल...
X

CG Accident : कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि यह दुर्घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी कार में बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे 6 लोग सवार थे।

CG Accident : ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और श्रद्धालु के रूप में प्रयागराज जा रहे थे। केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार अचानक पुलिया से टकरा गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

CG Accident : उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभवतः तेज रफ्तार या ड्राइवर की लापरवाही इसकी वजह हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire