Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : होली मनाने जा रहे परिवार की कार नहर में पलटी, 3 बच्चों की मौत, 8 घायल

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : होली मनाने जा रहे परिवार की कार नहर में पलटी, 3 बच्चों की मौत, 8 घायल
X

CG Accident : बेमेतरा। होली के त्योहार से ठीक पहले बेमेतरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। नेशनल हाइवे-30 पर उमरिया गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : बता दें कि घटना तब हुई जब कार में सवार 11 लोग होली का त्योहार मनाने के लिए मरका गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सूखी नहर में जा पलटी। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : मृतकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और मृतकों के शवों को निकालने का काम किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire