Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास हुआ।

CG Accident : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत
X

CG Accident : रायपुर। जिले में नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद से आरंग की ओर लौट रहे थे। पारागांव के पास एक मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई।


घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire