Create your Account
CG Accident : भूतेश्वरनाथ दर्शन को जा रही कार नाले में गिरी, BJYM मंडल अध्यक्ष समेत दो की मौत
CG Accident : गरियाबंद। जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। बिलाईगढ़ से भूतेश्वरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के मंडल अध्यक्ष पंकज दास मानिकपुरी (38) और लोकेश साहू (35) की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2 बजे बिलाईगढ़ के भटगांव निवासी पांच लोग एक कार में सवार होकर गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार चला रहे पंकज दास मानिकपुरी को झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर एक पत्थर से टकराया और सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए, जिसके चलते पांचों यात्री अंदर ही फंस गए।
रात भर चीखने-चिल्लाने के बावजूद उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। सुबह 5 से 6 बजे के बीच स्थानीय लोग जब नाले के पास पहुंचे, तब उनकी नजर कार पर पड़ी। ग्रामीणों ने गेट तोड़कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पंकज दास और लोकेश साहू की मौत हो चुकी थी। हादसे में तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 2. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
- 3. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 4. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

