Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : यात्री बस से भिड़ी कार, चालक की मौत, दो घायल

हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : यात्री बस से भिड़ी कार, चालक की मौत, दो घायल
X

CG Accident : कोंडागांव। जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही एक यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कोंडागांव-गीदम मार्ग पर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire