Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : कार और बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, तीन दोस्तों की सांसें थमीं

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

CG Accident : कार और बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर, तीन दोस्तों की सांसें थमीं
X

CG Accident : बालोद। जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरडीह गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान तरुण कुमार यादव (20), राहुल सेवता (20) निवासी सीर्राभाठा और नरेंद्र भुआर्य (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा की ओर आ रहे थे, तभी दल्लीराजहरा से राजनांदगांव जा रही तेज रफ्तार कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire