Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : कार और बाइक में टक्कर, पिता-बेटी की मौत, दो महिलाएं गंभीर...

सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : कार और बाइक में टक्कर, पिता-बेटी की मौत, दो महिलाएं गंभीर...
X

CG Accident : कोंडागांव। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिता और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के माझीआठगांव के पास दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ, जिसका कारण सड़क पर मौजूद गड्ढों को बताया जा रहा है।

CG Accident : बता दें कि मृतक जीवन नेताम अपनी बेटी अंबिका नेताम 10 वर्ष, पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ बाइक से फरसगांव से केशकाल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। माझीआठगांव के पास खराब सड़क और गड्ढों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीवन और अंबिका की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : हादसे में हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire