Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तिरुपति दर्शन पर निकली बस पेड़ से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

CG Accident : तिरुपति दर्शन पर निकली बस पेड़ से टकराई, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
X

CG Accident : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, बस दुर्ग से करीब 30 से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर तिरुपति जा रही थी। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच तारागांव के पास चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire