Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार हवा में उछला, मौके पर हुई मौत...

महासमुंद जिले के निवासी त्रिविक्रम हादसे के दौरान हवा में उछलकर जमीन पर गिरे, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।

CG Accident : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार हवा में उछला, मौके पर हुई मौत...
X

CG Accident : कवर्धा। कवर्धा के चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक त्रिविक्रम प्रधान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महासमुंद जिले के निवासी त्रिविक्रम हादसे के दौरान हवा में उछलकर जमीन पर गिरे, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।

CG Accident : बता दें कि यह हादसा अकलघरिया मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने त्रिविक्रम की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में कई फीट ऊपर उछल गया और जमीन पर गिरने के बाद उसकी जान चली गई।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire