Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार

हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

CG Accident : यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले में रविवार को एक दुखद सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बलांगी पुलिस चौकी क्षेत्र के तुंगवा पुलिस चेक पोस्ट के पास एक यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।

बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार अचानक तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस के सामने आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बलांगी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक व कंडक्टर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, और पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयासरत है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire