Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

CG Accident : जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण क्षेत्र के लोहर्सी गांव में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक मल्हार के सुलौनी गांव का निवासी था और वह अपने रिश्तेदार के घर लोहर्सी गांव आया था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर 5 घंटे तक चक्काजाम कर दिया।
CG Accident : इस दौरान, पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और चाम्पा एसडीओपी के साथ कई थाना प्रभारी और पुलिस बल तैनात किए गए। गांववासियों ने शव को मर्च्युरी भेजे जाने और आरोपी ड्राइवर को छोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। घटना में इस्तेमाल की गई कार बिलासपुर पासिंग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उचित कार्रवाई की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


