Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसे की पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CG Accident : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
X

CG Accident : धमतरी। जिले के मगरलोड-मेघा मार्ग पर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गुरुवार को एक तेज गति से दौड़ रही पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हादसा मेघा मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां बाइक सवार युवक अपने रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के गिरते ही उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही थाना मगरलोड की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिकअप चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire