Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल...

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल...
X

CG Accident : जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा क्षेत्र के चारपारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तब हुई जब दो युवकों की बाइक सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : बता दें कि बुचीहरदी गांव के सिलेश यादव और बछौद गांव के जमीर खान बाइक पर सवार होकर बलौदा आए थे। लौटते समय जब वे चारपारा गांव की नर्सरी के पास पहुंचे, तो सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से उनकी बाइक जोरदार टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : घटना के बाद दोनों युवकों को बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिलेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जमीर खान की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire