Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, घर लौटते वक्त थम गई ज़िंदगी

शव को पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।

CG Accident : ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत, घर लौटते वक्त थम गई ज़िंदगी
X

CG Accident : बालोद। जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास पाकुरभाट मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान नोमेद्र मारकंडे उर्फ सोनू (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोरर (करहीभदर) का निवासी और पेशे से ड्राइवर था। वह बालोद से अपने घर लौट रहा था जब यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट से भरा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और उसने बाइक सवार नोमेद्र को साइड नहीं दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रैक्टर के इंजन से जा भिड़ी और युवक ट्रॉली के लोहे के हिस्से से टकरा गया। उसके सीने और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

नोमेद्र को जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया। बालोद पुलिस ने घटना के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस ने कहा है कि साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire