Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : घर की दीवार पर सटकर खड़ा था युवक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबने से हुई मौत...

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी।

CG Accident : घर की दीवार पर सटकर खड़ा था युवक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबने से हुई मौत...
X
CG Accident : महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक अपने घर की दीवार से सटकर खड़ा था। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गड्ढे में जा गिरा और ट्रॉली खड़े युवक की तरफ झुक गई। जिससे दबकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



CG Accident : बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खट्टी में सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव में रेत से भरा ट्रैक्टर गुजर रहा था। इसी सड़क पर जनेश्वर 25 वर्ष भी अपने घर की दीवार से टिककर खड़ा था। अचानक ट्रॉली का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। रेत से भरी होने के कारण ट्रॉली जनेश्वर की तरफ झुक गई। जिससे जनेश्वर दब गया। ग्रामीण ट्रॉली को धक्का देकर हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन रेत के वजन के कारण ट्रॉली नहीं हट पाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


CG Accident : ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रॉली से रेत खाली की और फिर शव को बाहर निकाला। सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। पंचनामा के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire