Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : हाइवे के बीच डिवाइडर में पानी डाल रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, चालक फरार...

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : हाइवे के बीच डिवाइडर में पानी डाल रहा था युवक, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, चालक फरार...
X

CG Accident : बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने 23 वर्षीय युवक अनीश ध्रुव की जिंदगी छीन ली। नेशनल हाइवे 30 पर गलहोत ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनीश को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : बता दें कि मृतक अनीश ध्रुव, जो ग्राम मेलनाडीह का निवासी था, रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे नेशनल हाइवे 30 के डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएक्स 3120 ने उसे सामने से टक्कर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आने से अनीश की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire