Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : माजदा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मंजर देख लोगों के उड़े होश...

इस घटना ने आसपास के इलाके में मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।

CG Accident : माजदा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मंजर देख लोगों के उड़े होश...
X

CG Accident : बलौदाबाजार। जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना ने आसपास के इलाके में मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।

CG Accident : बता दें कि यह दुर्घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी बस स्टैंड के पास हुई। मृतक युवक स्कूटी पर सवार होकर कसडोल से शिवरीनारायण मेले में जा रहा था। हादसे के समय उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CG Accident : मृतक युवक कसडोल के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और घायल युवकों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ और युवक कहां जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire