Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया।

CG Accident : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
X

CG Accident : धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया।

मृतक की पहचान हंचलपुर निवासी खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। इसी दौरान भखारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire