Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : चुनाव प्रचार में लगे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, क्षेत्र में फैला शोक की लहर...

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।

CG Accident : चुनाव प्रचार में लगे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, क्षेत्र में फैला शोक की लहर...
X

CG Accident : कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा में एक दर्दनाक ट्रैक्टर हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 वर्षीय एक मासूम बालक की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि ग्राम पंचायत ढोंग दरहा के निवासी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए ट्रैक्टरों में सवार होकर निकले थे।

CG Accident : प्रचार से लौटते समय एक ट्रैक्टर सरपंच प्रत्याशी के बड़े भाई का नाबालिग पुत्र चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने 8 वर्षीय बालक आर्यन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

CG Accident : हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम बालक की मौत से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर चालक और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire