Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार बाराती कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल...

घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

CG Accident : तेज रफ्तार बाराती कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल...
X

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले के पुटपूरा गांव में नेशनल हाईवे 49 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाराती कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

CG Accident : बता दें कि घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुटपूरा गांव में हुई। बताया जाता है कि बाइक पर सवार विनोद केंवट 30 वर्ष और ईश्वर नारंग 20 वर्ष हलवाई का काम करते थे और बिलासपुर जा रहे थे। दोनों युवकों के साथ 4 अन्य साथी भी बाइक में सवार थे। जैसे ही वे पुटपूरा गांव स्थित एनएच-49 पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाराती कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे।

CG Accident : विनोद केंवट को गंभीर चोटें आईं, जबकि ईश्वर नारंग की सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। विनोद के एक पैर के दो टुकड़े हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। घायल विनोद को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बाराती कार का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire