Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने सायकिल सवार छात्रा को रौंदा, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद, चालक गिरफ्तार...

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 10-1315 को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने सायकिल सवार छात्रा को रौंदा, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद, चालक गिरफ्तार...
X

CG Accident : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के लोरमी रोड पर स्थित आत्मानंद स्कूल के सामने आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार एक स्कूली छात्रा की जान ले ली। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाइवा ने छात्रा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे छात्रा का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया।

CG Accident : बता दें कि घटना उस वक्त हुई जब 14 वर्षीय दुर्गा पटेल, जो मुंगेली के कन्या शाला में कक्षा 9वीं की छात्रा थी, अपने घर से स्कूल जा रही थी। यह हादसा आत्मानंद स्कूल के पास हुआ। छात्रा को गंभीर हालत में एक प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 10-1315 को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire